फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: श्रावण मास के पहले सोमवार सुबह चार बजे खोले गए मंदिर, दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लेने लगी भीड़

Mon, 22 Jul 2024 10:34 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सावन सोमवारी के पहले दिन ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर मंदिर प्रातः चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हैं। संध्या कालीन आरती के पश्चात समस्त श्रद्धालुओं के दर्शन के बाद मंदिर बंद किया जाएगा। यहां सोमवार को नौका विहार भी पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर में सुबह चार बजे खोले गए मंदिर के पट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश से खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रावण मास को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही श्रावण के पहले सोमवार को सुबह चार बजे से ही बाबा ओंकार के पट खोल दिए गए और आरती की गई।

विज्ञापन


इस दौरान सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त बाबा का आशीर्वाद लेने ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में पहुंच चुके थे। मंदिर के पट खुलते ही हर कोई श्रावण मास के पहले सोमवार में, बाबा ओंकार के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने की कोशिश करता दिखाई दे रहा था। हालांकि, दर्शन पूजन का यह सिलसिला सावन के पूरे मास में ही इसी तरह चलता रहेगा और इस दौरान इसी तरह भक्तों का सैलाब यहां उमड़ता रहेगा।

वहीं, बता दें कि सावन के पहले सोमवार को शाम करीब चार बजे बाबा ओंकार की सवारी भी निकाली जाएगी, जिसे देखने के लिए भी बड़ी संख्या में बाबा ओंकार के भक्त जुटते हैं। यह सवारी नगर भृमण के लिए निकलती है। इस पूरे श्रावण मास के दौरान ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर मंदिर प्रातः 4 बजे खुलेगा और संध्या कालीन आरती के पश्चात समस्त श्रद्धालुओं के दर्शन के बाद मंदिर बंद किया जाएगा। यहां सोमवार को नौका विहार भी पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। हालांकि, शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की स्थिति एवं समय को देखकर नौका विहार को बंद या चालू किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस दौरान नगर में वाहनों का दबाव बढ़ने से रोकने के लिए भी पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए हैं और जिला प्रशासन की ओर से कई जगहें पार्किंग के लिए निर्धारित की गई है। साथ ही मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पैदल चलकर ही जाने के लिए निर्देशित किया गया है तो वही घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें