फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशन गुप्ता हत्याकांड : फरार भाजपा पार्षद विजय यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sun, 11 Oct 2026 07:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा के चर्चित किशन गुप्ता हत्याकांड में फरार भाजपा पार्षद विजय यादव ने रविवार सुबह एसआईटी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि सातवें का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पार्षद विजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित किशन गुप्ता हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे भारतीय जनता पार्टी के पार्षद विजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय यादव ने रविवार सुबह विशेष जांच दल के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


विजय यादव की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही मृतक किशन गुप्ता के परिजन भी मोघट रोड थाने पहुंच गए। परिजनों ने थाने के बाहर आरोपी का जुलूस निकालने की मांग की, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पुलिस ने कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी की और आरोपी को अदालत ले गई।

ये भी पढ़ें- अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, धमकियां देकर किया पथराव, आरोपी पर मामला दर्ज
विज्ञापन


अब तक छह आरोपी हो चुके गिरफ्तार
मोघट रोड थाना प्रभारी विकास खिंची के मुताबिक इस आपराधिक मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस पूरे प्रकरण में कुल सात लोग नामजद हैं। सातवां आरोपी इस समय गंभीर रूप से घायल है और इंदौर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि किशन गुप्ता हत्याकांड का मुख्य घटनास्थल नया बस स्टैंड है, जो पदमनगर थाना क्षेत्र में आता है। घटना के तुरंत बाद पदमनगर थाने में ही हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


आरोपों के बाद एसआईटी को सौंपी जांच
किशन गुप्ता की मौत के बाद पदमनगर थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा पर आरोपी यादव परिवार के साथ सांठगांठ करने के गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों के सामने आने के बाद खंडवा के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया। इस विशेष जांच दल की पूरी जिम्मेदारी मोघट रोड थाना प्रभारी विकास खींची को सौंपी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें