फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में खाकी से बदसलूकी: भाजपा नेताओं ने नशे में पुलिसकर्मियों से की मारपीट, वर्दी फाड़ी, चार नेताओं पर केस दर्ज

Fri, 31 Dec 2021 02:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीती रात भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं की कार रोकने पर 4 लोगों ने माधव नगर थाने में पदस्थ एएसआई के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीती रात भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं की कार रोकने पर 4 लोगों ने माधव नगर थाने में पदस्थ एएसआई के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किए हैं। एक आरोपी जीवाजीगंज थाने के सब इंस्पेक्टर का पुत्र है तथा वह भी युवा मोर्चा से जुड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को माधव नगर थाने में पदस्थ एएसआई प्रेम मालवीय चेकिंग कर रहे थे। दशहरा मैदान स्थित आस्था गार्डन के बाहर एक काले रंग की कार में कुछ युवक बैठे हुए थे। इस पर प्रेम मालवीय और सेक्टर गश्त अधिकारी एसआई महेंद्र मकाश्रे ने उन्हें रोका। जांच में चारों के शराब पी रखने की जानकारी सामने आई। इनके नाम रवि पिता प्रमोद भदोरिया निवासी आनंद नगर नानाखेड़ा, नरेंद्र पिता श्याम सूर्यवंशी निवासी कंचनपुरा, अजय राठौर तथा मोनू कुमरावत बताए गए हैं।

पकड़ाते ही रौब झाड़ने लगे
चारों ने खुद को भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा होना बताया तथा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। एसआई प्रेम मालवीय ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो रवि भदौरिया ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बता दें कि रवि जीवाजी गंज थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रमोद भदोरिया का बेटा है। एसआई महेंद्र मकाश्रे ने वायरलेस सेट पर पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी और पुलिस बल बुलाया। रवि भदौरिया और उसके साथ एक युवक स्कॉर्पियो गाड़ी तथा दो अन्य युवक कार से भाग निकले।
विज्ञापन


मॉल के बाहर रोका तो फिर एएसआई को पीटा
नानाखेड़ा स्थित कॉसमॉस मॉल के समीप नानाखेड़ा थाने के एएसआई सतीश नाथ ने स्कॉर्पियो रोकी तो रवि भदौरिया और उसके साथी नरेंद्र सूर्यवंशी ने एएसआई नाथ के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी। वहीं नीलगंगा पुलिस ने हरी फाटक पुल पर कार को रोक कर दो युवकों को पकड़ लिया। माधव नगर पुलिस में एसआई प्रेम मालवीय की शिकायत पर रवि पिता प्रमोद भदोरिया निवासी आनंद नगर नानाखेड़ा, नरेंद्र पिता श्याम सूर्यवंशी निवासी कंचनपुरा, अजय राठौर तथा मोनू कुमरावत के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 
वहीं नानाखेड़ा पुलिस ने रवि भदौरिया तथा नरेंद्र सूर्यवंशी के खिलाफ एसआई सतीश नाथ की शिकायत पर केस दर्ज किया है। माधवनगर पुलिस ने बताया कि चारों भाजपा युवा मोर्चा नेता सुराना होटल के समीप आस्था गार्डन में शराब पी रहे थे। इस पर गार्डन संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें