फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: कटनी में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 हजार नाइट्राजेपाम टैबलेट जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 08:46 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के रंगनाथनगर थाना पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के दौरान 9 हजार नाइट्राजेपाम (नाइट्राबेट) टैबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। करीब 2.25 लाख रुपये की खेप जब्त हुई। पुलिस ने मुख्य सरगना की पहचान कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रंगनाथनगर थाना पुलिस ने 9 हजार नाइट्राजेपाम (नाइट्राबेट) टैबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीली गोलियों की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि मामले के मुख्य सप्लायर और सरगना की पहचान कर ली गई है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

दरअसल, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत रंगनाथनगर थाना पुलिस संदिग्धों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ऑर्डनेंस फैक्टरी ग्राउंड के पीछे प्लास्टिक की बोरी लेकर घूम रहे दो युवक पुलिस को संदिग्ध लगे। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


पढे़ं: बालाघाट में सनसनी: गोबर के गड्ढे से मिला नवजात का शव, नाना पर दफनाने का आरोप; खुलासे पर पी लिया जहर
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान पंकज उर्फ देवा मिश्रा और देवा कोल, दोनों निवासी बरगवां, थाना रंगनाथनगर, के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 30 पैकेटों में रखी 9 हजार नाइट्राजेपाम (नाइट्राबेट) टैबलेट बरामद हुईं।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशीली गोलियां बिक्री के उद्देश्य से लेकर आए थे। पुलिस ने पूरी खेप जब्त करते हुए दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। इस नेटवर्क के मुख्य सरगना की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें