फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कटनी पुलिस रिकॉर्ड के चौंकाने वाले आंकड़े, 22 आदतन तो महिला अपराध में 1412 आरोपी हुए चिन्हित

Sun, 06 Oct 2024 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP: कटनी पुलिस ने रविवार को एक अपराधिक आंकड़ें जारी किये हैं। जिसमें 1412 अपराधियों ने नाबालिग युवती से लेकर शादीशुदा महिलाओं से अलग-अलग तरीके की वारदात को अंजाम दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय से जारी एक आदेश जिसमें महिला संबंधित अपराधों का रिकॉर्ड बनाने और कार्रवाई के निर्देश जारी हुए थे। जिसके बाद कटनी जिले में चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। जिसके मुताबिक पूरे जिले में 1412 अपराधियों ने नाबालिग युवती से लेकर शादीशुदा महिलाओं से अलग-अलग तरीके की वारदात को अंजाम दिया था। कटनी पुलिस ने सभी आरोपियों की जानकारी निकालते हुए उनके न सिर्फ उनके घरों में दबिश दी, बल्कि अधिकांश कर प्रतिबंधात्मक सहित अन्य प्रकार की कार्रवाई भी की है।

विज्ञापन


कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि भोपाल मुख्यालय से मिले आदेश के अनुसार हमने कटनी जिले में पिछले 10 वर्षों का महिलाओं से होने वाले अपराध का डाटा तैयार करवाया है, जिसके मुताबिक कटनी पुलिस के 17 थानों में करीब 1412 बदमाशों का रिकॉर्ड मिला है। जिसमें आदतन आरोपियों की संख्या 22 है तो नाबालिक युवतियों से अपराध कारित करने वाले 69 बताए गए।

पुलिस ने सभी पर धारा 170, 126 सहित 135 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। दरअसल कटनी पुलिस ने कुल 992 पुराने बदमाशों पर कार्रवाई की है, जिसमें से 542 आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो वही 450 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। 

जानकारी मुताबिक 420 आरोपी या तो जेल में बंद है या फिर जिले के बाहर काम करने गए हुए है, जिनकी जानकारी निकालते हुए निवासरत थाना प्रभारियों को सौंपी गई है। हालांकि सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि सबसे ज्यादा महिला घटनाएं शहर के बीचों-बीच बने कोतवाली थाना में दर्ज हुए है, जिसके अनुसार कुल 177 मामले दर्ज है तो वहीं महिला थाना जिसे विशेष महिला अपराध के लिए बनाया गया है, उनमें महज 19 प्रकरण ही कायम बताए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें