फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नाकाफी रही पुलिस घेराबंदी! जुआ-फड़ में एक आरोपी और 6 लाख का मशरूका जब्त, 7 आरोपी फरार

Sun, 06 Oct 2024 07:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में बड़े स्तर पर जुआ चलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन सात आरोपी भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस के हाथ सिर्फ एक आरोपी लगा है। उससे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
कटनी में पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल बरामद की है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले की विजयराघवगढ़ पुलिस ने जुआ फड़ पर कार्रवाई दौरान असफलता हाथ लगी है। चूंकि मौके से करीब 7 आरोपी भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल जब्त करते हुए FIR दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दरअसल विजयराघवगढ़ पुलिस को क्षेत्र में जुआ खेले जाने की जानकारी मुखबिर से मिली थी। पुलिसबल के साथ टीआई रितेश शर्मा कांटी ग्राम के पास बने पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और अपनी टीम के साथ जंगल के पास चल रहे ठिकाने पर दबिश दी। हालांकि पुलिस को देख सभी जुआरी अलग-अलग दिशा में लाइट बंदकर भाग निकले, वहीं एक आरोपी और घटनास्थल पर मिली चार बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि जुआ फड़ की जानकारी लगी थी, जिस पर थाना प्रभारी ने अपने पुलिस बल के साथ नायरा पेट्रोल पंप के पीछे चल रहे फड़ में दबिश दी। एक आरोपी राजकुमार जायसवाल को पकड़ने में सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी जब्त की। नगदी सहित गाड़ियों की कीमत मिलाकर कुल 6 लाख 1250 रुपए का मशरूका जब्त किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ क्षेत्र के अमानत खान, लाला ताम्रकार, कल्लू जोशी, करिया खटीक, अजमत खान, गुल्लू खान और प्रद्युम खटीक शामिल थे। जो मौके पर भाग निकले हैं, वहीं पुलिस मेमोरेंडम के अनुसार सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें