फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अष्टधातु से बना 180 KG स्वर्ण परत श्रीराम यंत्र पहुंचा कटनी, 45 दिनों के अनुष्ठान के बाद होगा स्थापित

Fri, 15 Nov 2024 11:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में अष्टधातु से बनी 180 किलो वजनी गोल्ड प्लेटेड श्रीराम यंत्र पहुंचा, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यह यंत्र आंध्रप्रदेश से एक विशेष रथ में यात्रा करते हुए कटनी पहुंचा, जिसे श्री कांची कामकोटि पीठ के मंदिर स्वरूप में सजाया गया था।
विज्ञापन
कटनी पहुंचा श्रीयंत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक विशेष धार्मिक आयोजन के तहत 180 किलो वजनी, गोल्ड प्लेटेड श्रीराम यंत्र पहुंचा है, जिसे अष्टधातु से बनाया गया है। यह यंत्र आंध्रप्रदेश से एक विशेष रथ में यात्रा करते हुए कटनी पहुंचा। इस रथ का स्वरूप किसी मंदिर से कम नहीं है, जिसमें श्री कांची कामकोटि पीठ का स्वरूप दर्शाया गया है। रथ के अंदर जगद्गुरु के चित्र और माता कामाक्षी देवी की प्रतिष्ठा की गई है, और उनके समक्ष श्रीराम यंत्र रखा गया है।

विज्ञापन


इस यात्रा के मुख्य पुजारी स्वामी रामचंद्र महाराज ने बताया कि यह यात्रा पांच राज्यों से होते हुए 20 दिनों में कटनी जिले तक पहुंची। यंत्र में श्रीराम बीज मंत्र लिखा गया है और इसके चारों ओर देवी-देवताओं के मंत्रों से युक्त है। यंत्र को कामकोटि पीठ के 70वें पीठाधिपति, जगद्गुरु स्वामी विजयेंद्र के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

श्रीराम यंत्र की विशेषता यह है कि यह यंत्र जबलपुर से होते हुए कटनी पहुंचा है और अब रीवा, प्रयागराज होते हुए अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएगा। वहां 1200 से अधिक वैदिक ऋत्विकों द्वारा सहस्त्र चंडी विश्व शांति महायज्ञ और अनुष्ठान 45 दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद इस महायंत्र को भगवान के मंदिर में प्रतिष्ठित किया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीराम यंत्र के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटनी पहुंचे, जिनमें कलेक्टर, एसपी, अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी शामिल थे। लोग यहां आकर यंत्र के दर्शन कर लाभान्वित हुए और इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें