फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: पैसे चार गुना करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार, पांच माह में चिटफंड कंपनी के नाम पर कर दिया करोड़ों का खेल

Sat, 23 Nov 2024 05:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी पुलिस ने चिटफंड कंपनी "एएसईसी इंवेस्टमेंट ग्रुप" के मुख्य आरोपी विश्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया। वह 200 दिनों में पैसा चार गुना करने का झांसा देकर 24 लोगों से 36 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी और निवेशक हित संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कटनी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने चिटफंड कंपनी के मुख्यारोपी विश्वजीत सिंह को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा कटनी जिले में एएसईसी इंवेस्टमेंट ग्रुप नाम से चिटफंड कंपनी संचालित करता था जिसमें लोगों को दो प्रतिशत प्रतिदिन के हिसाब से महज 200 दिनों में पैसों को चार गुना करना का आश्वासन दिया करता था। जिसके झांसे में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मेहनत की गाढ़ी कमाई को आरोपी विश्वजीत के पास जमा करवाया था। इसी बीच पैसे करोड़ों में आते ही विश्वजीत पूरा पैसा लेकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन


कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विश्वजीत सिंह पन्ना मोड़ में देखा गया है, जिसके बाद टीआई अभिषेक चौबे अपने स्टाफ के साथ मौके पर दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा क्षेत्र के 24 लोगों को 200 दिनों में पैसे चार गुना करने का लालच देकर करीब 36 लाख रुपए जमा करवाया था और मोटी रकम आते ही आरोपी फरार हो गया था। जिसकी मिल रही लगातार शिकायतों पर तत्कालीन कुठला थाना प्रभारी द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 420, 34, 61(1) मप्र निवेशक हित संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण बनाया था।

ऐसे हुआ था खुलासा
पुलिस के मुताबिक अक्टूबर माह 2022 से आरोपी विश्वजीत सिंह, ओंकार, धर्मराज सिंह सहित अभिषेक तिवारी के साथ मिलकर एएसईसी इंवेस्टमेंट ग्रुप नाम से चिटफंड कंपनी शुरू किया था। इसमें लोगों को पैसे के एवज में बिना किसी कागजात दिए ही उनके रुपयों को दो प्रतिशत प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज के साथ 200 दिनों में पैसे चार गुना करवाया था। इस दौरान वो लोग भी जुड़े जिनके पास बड़ी मात्रा में ब्लैक मनी जमा थी जिसे एक नंबर में लाने का लालच देकर पैसा लिया जो कि कई करोड़ में बताए जा रहे हैं। एक बड़ी रकम जैसे ही आरोपी के पास पहुंची तो उसने लोगो को ब्याज देना बंद कर दिया तभी लोगों को खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो सभी थाने पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें