फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या हादसा?: कटनी में जलती दुकान के अंदर मिला शव; परिजनों का आरोप, पुरानी दुश्मनी में रची गई मौत की साजिश

Mon, 27 Apr 2026 03:33 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के कछगवां गांव में कबाड़ कारोबारी रघुनाथ पटेल का जला हुआ शव दुकान से मिला। क्या परिजनों का आरोप सही है कि पहले हत्या कर आग लगाई गई? क्या मामला पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है? आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
परिजनों ने कर दिया बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कछगवां में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय रघुनाथ पटेल के रूप में हुई है, जो कबाड़ की दुकान चलाते थे।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि रघुनाथ पटेल की पहले हत्या की गई और फिर उनकी दुकान में आग लगाकर इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई। जानकारी के मुताबिक, कछगवां (जोबा) निवासी तेजीलाल चौधरी और रघुनाथ पटेल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  भोपाल और इंदौर मेट्रो यात्रियों को मिलेगी विशेष छूट,आज से लागू होगा नया ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम

मृतक के बेटे और बहन का कहना है कि इस विवाद की शिकायत पहले ही पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहले जान से मारने की धमकी भी दी थी और घटना के बाद से वह फरार है। घटना से नाराज़ परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

पुलिस के अनुसार, दुकान में आग लगने की सूचना पर जब आग बुझाई गई, तो अंदर से रघुनाथ पटेल का जला हुआ शव बरामद हुआ। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों के आरोपों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें