फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर MLA संजय पाठक पर लगाए सहारा जमीन घोटाले का आरोप, वाटर चार्ज कर आठ गिरफ्तार

Wed, 25 Dec 2024 09:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर विधायक संजय पाठक पर सहारा जमीन घोटाले का आरोप लगाया। वहीं, प्रदर्शन में वाटर चार्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दिव्यांशु मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही आयकर विभाग की जांच के तार कटनी जिले से आ जुड़ी है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सड़कों में उतरकर विधायक संजय पाठक पर आरोप लगाते हुए उन्हें प्रदेश का सबसे बड़ा भू-माफिया बताया है और मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सेबी प्रमुख को ज्ञापन सौंपते हुए सहारा जमीन घोटाले की जांच करने के मांग की है, जिसके लिए विरोध प्रदर्शन भी किया है।

विज्ञापन


दिव्यांशु मिश्रा ने कहा कि विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक प्रदेश के सबसे बड़े भूमाफिया हैं। जिन्होंने सहारा के हजारों करोड़ों की जमीन को बिना ऑक्शन के कम कीमत में खरीद-फरोख्त किया है और उन पैसों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बने सहारा और सेबी के ज्वाइंट अकाउंट में जमा भी नहीं कराया। अगर वो ऐसा करते तो सहारा निवेशकों का पैसा उन तक पहुंच पाता। आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौराहे में युवा कांग्रेस, NSUI सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और सहारा के निवेशक एकत्रित होकर जमकर बीजेपी और विधायक संजय पाठक के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। इस दौरान लोगों के हाथों में काले गुब्बारे और तख्तियां दिखाई पड़ी, जिसमें विधायक संजय पाठक फोटो के साथ इस्तीफा मांगा गया। सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड करने सहित सहारा जमीन घोटाले की जांच कराने की बात लिखी थी।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने अपने पद का दुरुपयोग कर सहारा अधिकारियों की मिलीभगत करते हुए बिना ऑक्शन कराए। सहारा इंडिया के हजारों करोड़ की जमीनों को औने-पौने दाम पर अपने परिजनों के नाम पर खरीदा है। उन्होंने भोपाल में 110 एकड़ जमीन, कटनी में 100 एकड़ जमीन, जबलपुर में 100 एकड़ जमीन बिना ऑक्शन प्रक्रिया कराए अपने परिजनों के नाम 2022 में लगभग 90 करोड़ रुपये में खरीदी है। इन जमीनों की वास्तविक कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये है, यह पैसा उन आम निवेशकों को मिलना था, जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई सहारा में जमा की थी।
विज्ञापन


आपको बता दें, युवा कांग्रेस के नेताओं द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय स्थित गेट पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे थे। तभी उसे रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार करा दी। साथ ही दिव्यांशु मिश्रा सहित आठ कांग्रेसी नेताओं को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। युवक कांग्रेस नेताओं ने इस प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें