फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: पुलिस का नहीं बदमाशों का खौफ, दिनदहाड़े चाकूबाजी कर उतारा मौत के घाट, 18 घंटे में दूसरी वारदात

Wed, 25 Dec 2024 04:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में पुलिस का नहीं, बल्कि बदमाशों का खौफ दिख रहा है। ऑटो चालक को दिनदहाड़े चाकूबाजी कर मौत के घाट उतार दिया गया। 18 घंटे में यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन
कटनी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पुलिस से ज्यादा बदमाशों का खौफ लोगों में दिखाई देने लगा है। ताजा मामला बस स्टैंड चौकी अंतर्गत इंडिया होटल के पास का बताया गया। जहां आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक 20 वर्षीय ऑटो चालक पर एक के बाद एक चाकू से कई वार करते हुए उसकी जान ले ली।

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एसपी अभिजीत रंजन के निर्देशन कोतवाली टीआई सहित अन्य स्टॉफ को जिला अस्पताल रवाना करवाते हुए खुद घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले चलती ऑटो में किसी बात को लेकर आर्यन बर्मन नामक युवक से कुछ विवाद हुआ था, जिसमें मृतक लक्की गुप्ता के सिर में हमला करते लहूलुहान कर भाग निकले थे। उसकी FIR दर्ज कराई तो आज अपने साथियों के साथ मिलकर चाकूबाजी करते हुए जान से मार डाला है।

आपको बता दें कि कटनी में 18 घंटे ठीक से बीते भी नहीं थे कि चाकूबाजी की दो घटनाएं समाने आ गई और दोनों ही पीड़ितों की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, आज हुई चाकूबाजी में एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि बीते 24 घंटे में दो लोगों की चाकूबाजी से हत्या हुई है, जिसमें एनकेजे के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं तो इसके भी पकड़ने के प्रयास जारी हैं। वहीं, दो दिन पहले मृतक लक्की गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले मामले पर एसपी ने कहा कि इसकी जानकारी लगाई जा रही थी। FIR के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। दोषी पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें