फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: VD शर्मा बोले- RSS की किताबों से होगा छात्रों का व्यक्तित्व निर्माण, कांग्रेस तो बाबर को बताती है महान

Wed, 14 Aug 2024 07:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

एमपी सरकार ने RSS द्वारा लिखी गई किताबो को स्कूल में पढ़ाए जाने के निर्णय के बाद से भाजपा और कांग्रेस आमने-समाने खड़ी हो गई हैं। जहां कांग्रेस इसके खिलाफ है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता इसके पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। ईसी को लेकर कटनी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन
कटनी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने स्कूलों में RSS के लोगों द्वारा लिखी गई किताब पढ़ाने के निर्णय पर अब राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस इसका विरोध कर रही है तो दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा है।
विज्ञापन


कटनी जिले में आयोजित हुई तिरंगा यात्रा में शामिल होने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यही कांग्रेस है जो वामपंथियों के इशारे पर चलती थी। इन वामपंथियों ने हमें कौन सा इतिहास पढ़ाया है, कांग्रेस राज में NCRT की बुक में देश विरोधी और देश के खिलाफ काम करने वाली ताकत बाबर को महान बताया जाता था, क्या वो बाबर महान था।

वीडी शर्मा ने कहा कि कोई भी सिलेबस या पुस्तक किसी व्यक्ति, संस्था के कारण नहीं आती, वो पुस्तक और उसके अंश जो छात्र जीवन के व्यक्तित्व के लिए उपयोगी हों, ऐसे सिलेबस को शामिल किया जाता है। दरअसल एमपी सरकार ने RSS द्वारा लिखी गई किताबो को स्कूल में पढ़ाए जाने के निर्णय के बाद से भाजपा और कांग्रेस आमने-समाने खड़ी हो गई हैं। जहां कांग्रेस इसके खिलाफ है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता इसके पक्ष में दिखाई दिए।
विज्ञापन


कटनी पहुंचे वीडी शर्मा का भाजपा के चारों विधायक सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया था। इसके बाद बरसते पानी के बीच तिरंगा यात्रा निकली गई। इस दौरान पुलिस लाइन में शहीदों के याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें