फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कटनी में किसान की पिटाई, पुलिस ने आधी रात को बेरहमी से पीटा, कई जगह गंभीर चोटें आई; जाने मामला

Fri, 06 Dec 2024 12:17 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के बहोरीबंद में एक किसान ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने मामले की जांच अजाक DSP को सौंपी है। उन्होंने कहा कि  जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा किसान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी के नीमखेड़ा गांव में एक किसान ने पुलिस पर जबरन पिटाई करने का आरोप लगाया है। पिटाई की वजह से किसान के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत  पुलिस अधीक्षक से की है। पूरा मामला बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम नीमखेड़ा का बताया जा रहा है।
विज्ञापन



यहां 2 दिसंबर की रात किसान अजय लोधी के साथ बर्बरता हुई। किसान अपनी  शिकायत लेकर  पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। उसने एएसपी संतोष डेहरिया से मिलकर  बताया कि वो अपने खेत में पानी लगाकर घर लौट रहा था। इस दौरान ग्राम बड़खेड़ा के पास  बहोरीबंद थाने की 100 डायल  गाड़ी रुकी। गाड़ी से करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस वाले उतरे और  बिना कारण ही लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस वजह से उसके  हाथ-पैर, सिर, मुंह और पीठ पर कई जगह चोटें लगी है।  

थाने में दर्ज नहीं की शिकायत
पीड़ित किसान अजय पटेल ने एसपी संतोष कुमार डेहरिया को बताया कि इलाज करवाने के बाद वह अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचा, तो उस पर शिकायत नहीं करने का दबाव भी डाला गया। इसके बाद वह न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंचा है। पीड़ित किसान ने पुलिसिया रौब दिखाने वाले पुलिसकर्मियों धीरज और मोहित की पहचान की है ।
विज्ञापन


एएसपी ने थाना प्रभारी से ली जानकारी
एएसपी संतोष डेहरिया ने पीड़ित किसान की बात सुनते ही कॉल करके थाना प्रभारी से जानकारी ली। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि 2 दिसंबर की रात पटेल और कुशवाहा समाज के लोगों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ था। इसकी जानकारी मिली थी।

अजाक डीएसपी को सौंपी गई जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने मामले की जांच अजाक DSP को सौंपी है। अब ये पता लगाया जाएगा  कि क्या विवाद से  किसान का कोई नाता था या नहीं ?  पुलिस वालों ने उसकी पिटाई क्यों की ? जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संतोष डेहरिया ने कहा कि किसान को न्याय दिया जाएगा। जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 

 

एएसपी से शिकायत करता किसान

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें