KBC प्रतिभागी कटनी प्रधान आरक्षक रचित बाल्थरिया
मध्यप्रदेश के कटनी पुलिस का एक प्रधान आरक्षक कौन बनेगा करोड़पति के मंच में आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों के जवाब देगा।
दरअसल प्रधान आरक्षक रचित बिल्थरिया कटनी पुलिस विभाग के रेडियो शाखा में पदस्थ हैं, जो लंबे वक्त से केबीसी के लास्ट में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए उनके शो में शामिल होना चाहते थे। जिनकी मनचाही इच्छा आज पूरी हुई और वो पूरे देश के सामने अपनी प्रतिभा बताते हुए अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे।
रचित बताते हैं वो पिछले 10 वर्षों से कोशिश कर रहे थे। इस बार भी मार्च-अप्रैल में प्रसारित होने वाले एपिसोड में मेरे द्वारा सवालों के सही जवाब दिए गए गए थे, जिसके बाद वहां से कॉल आया और मुझे 15 मिनट में 15 सवालों के जवाब पूछे गए। इसमें मेरे सभी सही जवान निकले। मेरे द्वारा इंटरव्यू लेते हुए मेरे कामकाज सहित जानकारी लेने के बाद मायानगरी मुंबई बुलाया गया। करीब 4 लेयर मेरे से सामान्य ज्ञान से जुड़े अलग-अलग तरीके से सवाल जवाब पूछे गए बाद मुझे प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिला और आज केबीसी के शो तक पहुंच सका हूं।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने भी रचित की उपलब्धि की सराहना की है और बताया कि यह हमारे विभाग के लिए गौरव की बात है कि हमारे रेडियो शाखा का प्रधान आरक्षक रचित बाल्थरिया कौन बनेगा करोड़पति के सेट तक पहुंचा है। हमारे विभाग के बहुत से होनहार पुलिसकर्मी है जो शिक्षा, संगीत, खेल सहित अन्य क्षेत्र में प्रतिभाशाली है। मैं कामना करता हूं रचित बेहतर जवाब देते हुए कटनी जिले सहित पूरे पुलिस विभाग का नाम रोशन करे।
KBC प्रतिभागी कटनी प्रधान आरक्षक रचित बाल्थरिया
KBC प्रतिभागी कटनी प्रधान आरक्षक रचित बाल्थरिया