फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: मुरूम की चोरी करते पकड़े गए तीन लोग, संयुक्त टीम ने हाइवा और जेसीबी मशीन की जब्त

Wed, 02 Oct 2024 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मुरूम के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले पर हाइवा, जेसीबी के मालिक सहित पांच लोगों को आरोपियों बनाया है। वहीं, मौके पर मिले दोनों बड़े वाहनों को स्लिमानाबाद थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है।
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कटनी जिले के स्लिमानाबाद थाना अंतर्गत ग्राम तिहारी में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर राजस्व, खनिज और कटनी पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देते हुए दो बड़े वाहन सहित तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा है। इन वाहनों के मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


स्लिमानाबाद पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खनिज विभाग और स्लिमानाबाद पुलिस की टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई थी। जहां आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए मुरूम चोरी मे लगे थे। मुरूम की खुदाई नाली नुमा आकार में करते हुए तीनों आरोपियों को स्पॉट से ही गिरफ्तार किया है।

तहसीलदार के मुताबिक, खननकर्ताओं से जब मुरूम उत्खनन और परिवहन से जुड़े दस्तावेज़ मांगे गए तो उसे दिखाने में तीनों ही असफल रहे। उसके बाद खनिज विभाग ने खुदाई वाले हिस्से का नाप-जोख करते हुए करीब 27 हजार वर्ग मीटर में मुरूम निकालना पाया है।
विज्ञापन


वहीं, मौके पर मिले आरोपी भोला विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा और राहुल साहू ने बताया कि दोनों वाहन दुबे परिवार के नाम से रजिस्टर्ड हैं। वहीं, हाइवा क्रमांक यूपी-25 एटी-2674 और जेसीबी जितेंद्र हल्दकार के वाहन बताए गए हैं, जिनकी जब्ती बनाते हुए थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। वहीं, प्रकरण में उत्खनन का कई गुना जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें