फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: जंगली सूअर का शिकार कर पका रहे थे मांस, फॉरेस्ट टीम ने दबिश देकर किया पांच को पकड़ा

Sat, 28 Dec 2024 08:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी वन विभाग ने कन्हवारा इलाके में जंगली सूअर के शिकार और उसके मांस पकाने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के पास से पकता हुआ जंगली सूअर का मांस और शिकार में उपयोग हुआ हंसिया जब्त किया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते जांच अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी वन विभाग ने वन्यजीव के शिकार मामले पर पांच आरोपियों को पकड़ा है, उनके कब्जे से जंगली सूअर का पका मांस सहित शिकार में उपयोग हुई हंसिया भी जब्त हुई है। मामला कटनी वन परिक्षेत्र के कन्हवारा इलाके का है। यहां तालाब किनारे बने मकान में सूअर के शिकार के बाद उसे पकाने की जानकारी कुठला पुलिस की लगी थी। घटना को वन विभाग से अवगत करवाते हुए मौके पर रवाना हुए थे। इस दौरान कटनी रेंजर मोहम्मद नबी अपने वन अमले के साथ दबिश देकर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को घेराबंदी करते हुए मौके से हिरासत में लिया है। वहीं एक को आज सुबह पकड़ा है। 

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने घटनास्थल से चूल्हे में जंगली सूअर का पकता मांस सहित शिकार में उपयोग हुआ हंसिया भी जब्त किया है। हालांकि अभी तक शिकार हुआ स्थल वन विभाग पता लगाने में असफल था चूंकि आरोपी बार-बार लोकेशन बदलकर बता रहे थे।

कटनी वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहम्मद नबी ने बताया कि बंद कमरे में राजा यादव, रंजित कुशवाहा, मनमोहन कुशवाहा, केसने बर्मन सहित एक अन्य गिरफ्तार हुआ है। आरोपी जिन पर वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए FIR दर्ज की है। अभी सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें