फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime : जंगल में मिला 21दिन पुराना शव, हत्या की एंगल से शुरू हुई जांच........... परिजनों ने ससुराल पक्ष में जताई आशंका।

विज्ञापन
21दिन से लापता शख्स की जंगल में मिली क्षत विक्षत लाश।
विज्ञापन
एंकर : कटनी जिले के लमतरा के जंगलों में 2 हिस्सों में मिले शव से हड़कंप मच गया है मामला कुठला थाना क्षेत्र का बताया गया जहां 21दिन पुरानी लाश को जंगली जानवरों नोच-नोचकर 2 हिस्सों में बांट दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने डी-कंपोज शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अर्जुन भूमिया था जो कि कुठला थाना क्षेत्र के पिलौंजी ग्राम निवासी थी। हाल ही में 3 दिसंबर को अर्जुन जन्मदिन में शामिल होने ससुराल गया हुआ था और लौटते वक्त से ही युवक लापता हुआ था जिसकी शिकायत कुठला थाने में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि रीठी थाना क्षेत्र के थनौरा गांव निवासी अर्जुन भूमिया 3 दिसंबर को साले के लड़की के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए कुठला थाना क्षेत्र के पिलौंजी गांव स्थित ससुराल गया था। रात करीब 10 बजे से वह ससुराल से लापता हो गया था। उसके लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस थाने में दी थी युवक के गुम इंसान का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच मंगलवार की शाम औद्योगिक क्षेत्र लमतरा से लगे जंगल में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक के परिजनों ने शव की पहचान कपड़े सहित चीजों करते हुए उसका नाम अर्जुन भूमिया रूप बताया है।

कटनी से अमर उजाला के नारायण गुप्ता की रिपोर्ट।

21दिन से लापता शख्स की जंगल में मिली क्षत विक्षत लाश।

21दिन से लापता शख्स की जंगल में मिली क्षत विक्षत लाश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें