फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: नाबालिग बच्चे को जबरन शराब में पेट्रोल मिलाकर पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 20 Oct 2024 01:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे को जबरन शराब में पेट्रोल मिलाकर पिलाने के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रामसजीवन उर्फ बांधिया पटेल ने जातिगत अपमान करते हुए बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे बच्चा डर के मारे मिलावटी शराब पीने पर मजबूर हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने नाबालिक बच्चे से बर्बरता करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांव से भागने की जुगत में था। तभी उसे घेराबंदी करते हुए हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


स्लिमानाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पहरूआ निवासी अनुराग चौधरी से गुरुवार की दोपहर उसी के क्षेत्र का एक व्यक्ति द्वारा जबरन शराब में पेट्रोल मिलाकर पिलाने लगा। नहीं पीने ओर उसे बड़े नाले में फेंककर जान से मारने की धमकी देने लगा। डर के मारे 12 वर्षीय मासूम बच्चे ने मिलावटी पदार्थ पी लिया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी रामसजीवन उर्फ बांधिया पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी गांव से भागने की कोशिश में था। तभी मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए उसे जेल भेजा गया है।मामले की जानकारी देते हुए स्लिमानाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि 12 वर्षीय अनुराग चौधरी से पहरुआ गांव के ही एक शख्स ने बच्चे को जातिगत रूप से अपमानित करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए शराब में पेट्रोल मिलाकर जबरन पिलाया था।
विज्ञापन


इसकी सूचना लगते ही जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्चे और परिजन के बयान लिए गए। कथन के अनुसार आरोपी रामसजीवन पटेल के विरुद्ध धारा 550/24, 296, 351(3), 123BNS सहित एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। उसी दौरान मुखबिर के बताए ठिकाने पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में हाजिर करते भी जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें