फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: विधायक संजय पाठक के आधार कार्ड से छेड़छाड़, पुलिस ने कहा आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 05:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्य प्रदेश के कटनी में विधायक के आधार कार्ड से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विधायक संजय पाठक का पता बदल दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विधायक संजय पाठक पुलिस को जानकारी देते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से विधायक की सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला समाने आया है, जहां विजयराघवगढ़ संजय पाठक के आधार कार्ड के एड्रेस बदलकर उसे पंजाब मोहाली का बता दिया गया है। जानकारी लगते ही विधायक ने प्रकरण की सूचना कलेक्टर दिलीप कुमार से लेकर एसपी अभिजीत रंजन को देते हुए शिकायत सौंपी है। 
विज्ञापन


विधायक संजय पाठक ने इसे बड़ी साजिश बताते हुए कहा कि मेरे कटनी, जबलपुर सहित भोपाल वाले निवास में कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा निगरानी की जा रही थी। वहीं अब आधार कार्ड का एड्रेस बदलने से उसका कोई दुरुपयोग किया जा सकता है, लेकिन कटनी पुलिस का धन्यवाद जिन्होंने पता लगा लिया है कि दिल्ली के व्यक्तियों द्वारा पूरे कारनामे को अंजाम दिया है। मैं एसपी कटनी से निवेदन करूंगा कि मेरे आधार कार्ड में डाले फर्जी एड्रेस पर जाकर जांच करें। वहीं अब मैं घर के बाकी सदस्यों के आधार कार्ड भी जांच करवा रहा हूं ताकि पता चल सके कि कहीं उनके आधार कार्ड के साथ कोई बदलाव नहीं किया हो। 

पूरे मामले पर कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक से मिली शिकायत पर आधार कार्ड में बदलाव करने वाले को पता लगाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें