फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका बनी कातिल: 72 घंटे में ‘अंधी हत्या’ का खुलासा, फांसी नहीं गला घोंटकर की गई थी हत्या; ऐसे सुलझी गुत्थी

Fri, 01 May 2026 08:06 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में पुलिस ने 72 घंटे में अंधी हत्या का खुलासा किया। आत्महत्या बताई गई घटना दरअसल सुनियोजित हत्या निकली। अवैध संबंधों के विवाद में पिंकी कोल ने साथियों संग संतराम साहू की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया। चारों आरोपी गिरफ्तार, आगे जांच जारी है। 
विज्ञापन
प्रेमी की हत्या कर प्रेमिका ने रचा था खेल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विजयराघवगढ़ पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर एक अंधी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। जिस केस को शुरुआत में आत्महत्या बताकर गुमराह करने की कोशिश की गई थी, पुलिस जांच में वह एक सुनियोजित हत्या निकली। जिस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, 27 अप्रैल 2026 को ग्राम भैंसवाही निवासी हरीश साहू ने सूचना दी थी कि उसके पिता संतराम साहू ने खेत में आम के पेड़ पर बिजली के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी। रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक की नाक पर गंभीर चोट थी और बिजली के तार से गला इतनी बेरहमी से घोंटा गया था कि उसकी श्वासनली तक टूट गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन पर विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर जब जांच आगे बढ़ाई तो अवैध संबंधों का एंगल सामने आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने पिंकी कोल, उसके भाई रवि कोल और उनके दो अन्य साथी इत्तू भतरा और मोनू भतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

ये भी पढ़ें- जिंदगी की जंग हारी मां, लेकिन ममता जीत गई: बरगी में मां की पकड़ बच्चे से नहीं छूटी, शव देखकर बचावकर्मी हैरान!
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। खुलासा हुआ कि पिंकी कोल और मृतक के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन आपसी विवाद के चलते उसने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। घटना वाले दिन पिंकी ने पहले ईंट से संतराम के चेहरे और नाक पर हमला किया। जब वह अधमरा हो गया तो अन्य आरोपियों ने बिजली के तार से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें