फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: सीएम के गृह जिले में बन रहा चर्बी वाला टोस्ट, कटनी के व्यापारी ने सौंपी शिकायत; जानें मामला

Tue, 10 Dec 2024 12:19 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP: उज्जैन और जबलपुर में बनने वाले टोस्ट (रस्क) को लेकर कटनी के व्यापारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए उसमें पशु चर्बी और सक्रीम जैसे हानिकारक चीजें मिलाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के आवेदन पर जिला स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
मिलावटी टोस्ट की शिकायत करते समाजसेवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूं तो पूरे प्रदेश में शुद्धता के प्रति बीजेपी सरकार ने जंग छेड़ रखी है। बावजूद इसके लोगों के स्वास्थ्य और धार्मिक भावना खिलवाड़ जारी है। ऐसे ही एक मामले की शिकायत मध्यप्रदेश के कटनी जिले से समाने आई है, जहां समाजसेवी विंदेश्वरी पटेल ने उज्जैन और जबलपुर की कुछ कंपनियों के ऊपर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि लाभ के चक्कर में चाय के साथ खाने वाले टोस्ट में हानिकारक सक्रिम और चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है जो न सिर्फ मानव जीवन के लिए नुकसानदेय और धार्मिक भावना से खिलवाड़ है।
विज्ञापन


बिंदेश्वरी पटेल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में टोस्ट बनाने का प्लांट लगाया है, जिसमें 90 रुपए प्रति किलो का खर्च होता है, जबकि बाहरी कंपनी 65 रुपए में कटनी तक पहुंचा रही है। इसकी जांच करवाने में चर्बी और सक्रीम मिलाना पाया गया है। इसलिए मेरे द्वारा एक व्यापारी और समाजसेवी होने के नाते इसकी जांच करवाने की शिकायत सौंपी है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

वहीं स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि उज्जैन और जबलपुर से आने वाले 3 से 4 कंपनियों के टोस्ट को लेकर शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मिलावटी तरीके से टोस्ट बनाकर कटनी में बेचा जा रहा है, उसमें हानिकारक सक्रीम, चर्बी मिलाने का आरोप लगाया गया है। जिसके सैंपल बाजार से लेकर प्रयोगशाला भेजी जाएगी यदि शिकायत सही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें