फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी: तेलंगाना पुलिस की कस्टडी से आरोपी फरार, कटनी जंक्शन पहुंचते ही हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा

Sat, 05 Sep 2026 01:45 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

तेलंगाना पुलिस की कस्टडी में दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से जा रहा आरोपी कटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। जीआरपी-आरपीएफ ने तलाश शुरू की लेकिन अब तक सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
जीआरपी थाना कटनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात सुरक्षा चूक का बड़ा मामला सामने आया। दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से तेलंगाना पुलिस की कस्टडी में जा रहा एक आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जीआरपी व आरपीएफ ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के नाचाराम थाना में दर्ज मामले में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा निवासी आशीष कुमार, संदीप महाजन, संदीप कुमार (30) पिता हरिचंद्र और शशि कुमार को गिरफ्तार किया गया था। चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से हैदराबाद ले जाया जा रहा था। तेलंगाना के थाना पसाय गौड़ा के एसआई कन्ने कोएम सतीश ने जीआरपी कटनी को बताया कि दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस जैसे ही कटनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5-6 पर पहुंची, तभी आरोपी संदीप कुमार ने हथकड़ी से हाथ निकाल लिया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: चंडीगढ़ से आई शराब की 470 पेटियां, पुलिस ने बायपास पर पकड़े तस्कर, कीमत 50 लाख
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाश की लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी अनिल मरावी ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत पर कटनी जीआरपी ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्टेशन समेत आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी ट्रेन से उतरकर कटनी स्टेशन के बाहर जाते दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


आरोपी की संभावित लोकेशन के आधार पर अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। आवश्यकता पड़ने पर बिहार सहित अन्य राज्यों में भी टीम भेजी जाएगी और  जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें