फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कटनी में नाबालिग को शराब के साथ पेट्रोल पिलाया, जातिगत गाली भी दी…बच्चे की हालत खराब; दिल दहला देगी घटना

Thu, 17 Oct 2024 07:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP: कटनी से एक मासूम बच्चे के साथ बर्बरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 12 साल के बच्चे को अपशब्द कह गया। इतना ही नहीं फिर उसे जबरन शराब के साथ पेट्रोल पिलाने का भी आरोप लगा है। 
 
विज्ञापन
कटनी में बच्चे के साथ हैवानियत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपी के कटनी जिले में एक मासूम बच्चे को जातिगत गाली देते हुए उसे जबरन शराब के साथ पेट्रोल पिलाने के मामला समाने आया है। घटना बाद नाबालिग बच्चे की अचानक तबियत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


शराब के नशे और दर्द से तड़प रहे 12 वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पिता ने बताया कि मेरे मासूम बच्चे को ट्रैक्टर में डीजल डलवाने का बोलकर उसे जबरन अपने साथ ले गए और रास्ते में जातिगत रूप से गाली-गलौज करते हुए शराब में पेट्रोल मिलाकर पिलाया था, जिससे मेरा बच्चा बेहोश हो गया था। मेरे बच्चे के साथ जातिगत गालियां भी दी।

इस पूरे मामले पर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जिसमें पहरुआ ग्राम के निवासी शिवदयाल पटेल और उसका भाई बंधिया पटेल ने 12 वर्षीय बच्चे को जातिगत रूप से अपमानित किया और जबरन उसे शराब में डीजल मिलाकर पिलाया है। इसकी सच्चाई क्या है, इसकी जांच के लिए थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को जिला अस्पताल रवाना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें