फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: डैम के तेज बहाव में नहाने उतरे दो भाई डूबे, छोटे की जान बचाने के लिए बड़ा भाई भी कूदा था

Sat, 05 Aug 2023 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले की बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम घुघरा के पास बने डैम में नहाने गए बड़ागांव के दो युवक पानी के बीच बने भंवर में जा फंसे। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
कटनी में दो भाई डूबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में लबालब डैम में दो युवक डूब गए हैं। नहाते समय पहले छोटा भाई पानी में उतरा और डूबने लगा। बड़ा भाई उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था। पुलिस सहित एसडीईआरएफ की टीम सर्चिंग कर रही हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कटनी जिले की बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम घुघरा के पास बने डैम में नहाने गए बड़ागांव के दो युवक पानी के बीच बने भंवर में जा फंसे। बिलहरी चौकी प्रभारी अरुणपाल ने बताया कि बड़ागांव निवासी 32 वर्षीय सुदामा यादव और 35 वर्षीय अनिल यादव दोनों भाई हैं। वो घुघरा नदी में बने डैम में नहाने पहुंचे थे। नहाने के लिए पहले सुदामा यादव पानी में उतरा, तभी पानी का बहाव बढ़ते ही वह भंवर के बीच फंस गया। किनारे पर खड़े अनिल यादव ने छोटे भाई को डूबने से बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन वो भी भंवर में फंस गया। दोनों ही भाई लापता हैं। 

एसडीईआरएफ टीम पिछले 3 घंटों से लगातार सर्च कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी का भी पता नहीं चल सका है। जानकारों की मानें तो दोनों भाई पानी के बहाव में कई किमी दूर निकल चुके हैं। सर्च टीम को अंदेशा है कि नदी में कई बड़े पत्थर और चट्टान हैं उसी के बीच दोनों फंसे हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें