फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: एडीएम का रीडर पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीनी मामले को खारिज करने के एवज में मांगी थी घूस

Thu, 09 Feb 2023 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में पांच हजार की रिश्वत लेते हुए एसडीएम के रीडर और चपरासी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। रीडर ने जमीन मामले में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 
विज्ञापन
पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रीडर और चपरासी को गिरफ्तार किया है. - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में एडिशनल कलेक्टर कोर्ट में पदस्थ रीडर व चपरासी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। रीडर व चपरासी ने जमीन संबंधित लंबित प्रकरण के निराकरण के लिए पीड़ित से रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


लोकायुक्त एसपी संजय साहू के अनुसार 75 वर्षीय रिटायर्ड पटवारी रोहणी प्रसाद निवासी बरही जिला कटनी की पत्नी उमा देवी ने एक एकड़ जमीन खरीदी थी। चैहद्दी, नक्शा सुधा के संबंध में एसडीओ न्यायालय के आदेश के विरुद्ध एडिशनल कलेक्टर के समक्ष अपील दायर की थी। प्रकरण के निराकरण के लिए रीडर दिनेश कुमार खरे (59) सहायक ग्रेड-3 ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

जिसकी शिकायत पीड़ित ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से की थी। पहले भी रीडर दो हजार रुपये की रिश्वत ले चुका था। गुरुवार को पीड़ित रिश्वत की रकम लेकर एडिशनल कलेक्टर की कोर्ट में रीडर के पास पहुंचा। रीडर ने रिश्वत की रकम चपरासी गणेशन पिल्लई (51) देने के लिए कहा। पीड़ित ने जैसे ही रिश्वत की रकम चपरासी को दी, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें