फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: सूअरमार बम से वन्य जीव का शिकार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

Tue, 23 May 2023 01:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

आरोपियों की तलाश में निकले अमले को पास के ही क्षेत्र में छह जिंदा सूअरमार बम भी बरामद हुए। घटना की जानकारी ढीमरखेड़ा रेंजर द्वारा स्थानीय थाने समेत एसडीएम को दी गई है।
विज्ञापन
मौके से मिले छह सूअर मार बम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र में मृत अवस्था में  जंगली सूअर  मिला है। क्षेत्र की सर्चिंग के दौरान वन विभाग को एक साथ छह जिंदा सूअर मार बम भी मिले हैं। एक साथ बड़ी मात्रा में सूअर मार बम ने पूरे विभाग की नींद उड़ा दी है। 
विज्ञापन


 

मामला देश के केंद्रीय बिंदु कहे जाने वाले करौंदी वन क्षेत्र के बीट क्रमांक 0-573 का बताया जा रहा है, जहां मुखबिर की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को सूअर मार बम से ग्रसित एक जंगली सूअर मिला था। आरोपियों की तलाश में निकले अमले को पास के ही क्षेत्र में छह जिंदा सूअरमार बम भी बरामद हुए। घटना की जानकारी ढीमरखेड़ा रेंजर द्वारा स्थानीय थाने समेत एसडीएम को दी गई है। वन मंडल अधिकारी की मानें तो घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अब तक उनकी पकड़ से बाहर हैं, जिनकी धरपकड़ के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े मकसद को अंजाम देने की नियत से क्षेत्र में घूम रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें