फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: उड़ीसा, छत्तीसगढ़ होते हुए कटनी पहुंचा दो लाख से ज्यादा का गांजा, पुलिस ने मादक पदार्थ समेत दो को पकड़ा

Mon, 11 Sep 2023 07:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni News: कटनी जिले की माधवनगर पुलिस ने साढ़े 22 किलो गांजे के साथ एक महिला और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है।
विज्ञापन
आरोपियों से जब्त गांजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 22 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 25 हजार आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी माधवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पडुआ के मुख्य गेट पास से गिरफ्तार हुए हैं, जिसमें से महिला आरोपी गुलबिया बाई नरगढिया और बसंत कोल भी शामिल है। 
विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि महिला गुलाबिया बाई पर पूर्व में भी गांजा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं वहीं, माधवनगर पुलिस को दोनों आरोपियों से साढ़े 22 किलो गांजा 2 बोरियों में बंद रखे मिला था। जिन्हें हिरासत में लेते हुए पूछताछ की गई है। जानकारों की माने तो दोनों आरोपियों को उड़ीसा से गांजा लाकर बिलासपुर में सौंपा गया था, जिसके बाद वो नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर एनकेजे के आउटर में उतर गए और ऑटो के माध्यम से पडुआ मोड़ पहुंचकर किसी का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां से निकली माधवनगर पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें गिरफ्तार कर उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें