फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: स्कूल और राशन दुकान में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 10 लाख का माल किया जब्त

Sun, 18 Feb 2024 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी

सार

25 दिसंबर 2023 और 2 फरवरी 2024 को घुघरा शासकीय स्कूल में सेंधमारी करते हुए चोरों ने वहां से कंप्यूटर, बैटरी, प्रिंटर, प्रोजेक्ट सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
कटनी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी पुलिस ने राशन दुकान और शासकीय स्कूल में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 10 लाख का मशरूका भी जब्त किया है। 
विज्ञापन


कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि एक स्कूल में दो बार चोरी करने वाले आरोपी को बिलहरी चौकी प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया है। दरअसल 25 दिसंबर 2023 और 2 फरवरी 2024 को घुघरा शासकीय स्कूल में सेंधमारी करते हुए चोरों ने वहां से कंप्यूटर, बैटरी, प्रिंटर, प्रोजेक्ट सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी को अंजाम दिया था। इसकी शिकायत पर कटनी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380, 107/24 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिलहरी निवासी सोनू साहू को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। इसने पूछताछ पर अपना जुर्म कबूल करते हुए अपने अन्य दो साथियों का नाम बताया। जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करते हुए उनसे चोरी गए सभी सामान बरामद किए हैं। एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बिलहरी, रीठी सहित जिले के अन्य हिस्सों में भी चोरी करना कबूला है जिसने सभी को मिलकर 10 लाख का मशरुका मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें