फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर जुलूस निकालकर मंगवाई माफी

Thu, 25 Jun 2026 10:38 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कटनी में पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का जुलूस निकालकर उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। 
विज्ञापन
आरोपियों का निकाला गया जुलूस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला, जहां बदमाशों से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई। इस दौरान आरोपी खुद कहते नजर आए कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विवाद चाकूबाजी तक पहुंचा
दरअसल, पूरा मामला कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आजाद चौक का है। जहां 22 जून की देर रात महिला से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद गणेश उर्फ गन्नू रजक, अभिलाष सेन और पारस बर्मन ने पुलिस आरक्षक रूपेश यादव के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

जानें कोतवाली टीआई ने क्या-क्या बताया?
कोतवाली टीआई राखी पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: महाकाल मंदिर में फिर टूटा दान का रिकॉर्ड, इस वर्ष समिति को मिले 144 करोड़ रुपये; जानें कहां से कितने आए?
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, जहां उनसे सार्वजनिक रूप से अपराध न करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें