थाना प्रभारी ने करवाई उठक-बैठक
- फोटो : अमर उजाला
कटनी में पदस्थ हुए नवागत थाना प्रभारी अपनी बेहतर कार्य प्रणाली से आम जनता का दिल जीत रहे हैं। फिर चाहे चोरियों का खुलासा करते हुए या नशेड़ियों पर शिकंजा कसते हुए। लेकिन इन सब से एक कदम आगे आए कुठला थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने रात्रि गश्त के दौरान चाय-पान के टपरे या गुमटियों में खड़े अनावश्यक लोगों को से पूछताछ करते हुए उनसे खड़े होने का कारण पूछा। उचित उत्तर न मिलने पर करीब एक दर्जन लोगों को उठक बैठक लगवा दी।
इस दौरान थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने लोगों को समझाइश देते हुए कहते भी नजर आ रहे हैं कि "बदनाम जगह पर खड़े मिले तो हमसे शराफत की अपेक्षा नहीं करना", लोगों को उठक-बैठक और प्रभारी का चेतावनी भरी बातों का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
थाना प्रभारी अरविंद चौबे से बातचीत करने पर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच चौधरी मैरिज गार्डन के पास खड़े कुछ लोग बिना वजह खड़े मिले। उन्हें हिदायत देते हुए उठक-बैठक कराई गई थी और वहीं दोबारा इस तरह आवारागर्दी करते मिलने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए उन्हें वहां से रवाना कर दिया।