फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jan Ashirwad Yatra: अनुराग ठाकुर का सनातन को लेकर कांग्रेस पर हमला, रामनवमी जुलूस पर फिंकवाते हैं बम और पत्थर

Tue, 12 Sep 2023 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

सार

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। ठाकुर ने कहा, कांग्रेसी राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े करते थे। कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक बताया था। वहीं, अब कांग्रेस पार्टी के सहयोगी दल सनातन धर्म को मिटाना चाहते हैं, लेकिन चुनाव में यही लोग चुनावी हिंदू बनकर आपके सामने आएंगे। कोई शिव भक्त के रूप में, तो कोई हनुमान भक्त के रूप में।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग चुनावी हिंदू हैं, यह चुनाव में आएंगे आपके पास। कोई अपने आप को शिव भक्त बताएगा, कोई देवी का भक्ति बताएगा, तो कोई हनुमान का भक्ति बताएगा। लेकिन सही मायने में तो सनातन धर्म को खत्म करने की बात कांग्रेस और उसके सहयोगी करते हैं। यह लोग हिंदू धर्म का अपमान करने का काम करते हैं।

कांग्रेस कर रही संविधान को अपमानित
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ सनातन धर्म को ही अपमानित नहीं किया। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को भी अपमानित करने का काम किया है। बाबा साहब अंबेडकर का संविधान कहता है कि सबको एक समान अधिकार होंगे। कोई किसी धर्म की आलोचना नहीं करेगा। कोई किसी के धर्म का अपमान नहीं करेगा। आप अपने धर्म को अपनाकर अपनी पूजा-पाठ कर सकते हो। लेकिन इसी कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को पार्टी से बाहर ही नहीं निकाला, बल्कि उन्हें हराने का भी काम किया और आज उनके लिखे संविधान को अपमानित करने का काम भी कर रहे हैं। संविधान को तार-तार करने का काम कर रहे हैं, लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौन हैं।

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आज यह लोग इस तरह अपमानित करने का काम क्यों कर रहे हैं। सवाल का उत्तर साफ है उन्हें चुनाव में जीत चाहिए। चाहे सनातन धर्म को खत्म करने की बात करें। कांग्रेस के लिए चुनाव जरूरी है, लेकिन हमारे लिए बाबा साहब अंबेडकर का संविधान जरूरी है। हमारे लिए भारत सबसे ऊपर है। अंग्रेज आए चले गए, मुगल आए चले गए लेकिन सनातन धर्म था है वह रहेगा। काशी विश्वनाथ धाम बन गया, केदारनाथ धाम बन गया, महाकाल धाम बन गया, अयोध्या धाम बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए गिनाई प्रदेश की योजनाएं
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में हर रोज 17 से 18 महिलाओं और बेटियों के साथ बलात्कार और दुष्कर्म की घटनाएं और महिला अपराध की घटनाएं हो रही है। दो लाख अपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। लेकिन मेरा मध्यप्रदेश ऐसा है, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी लाडली बहन योजना चलाते हैं। महिलाओं का सम्मान करते हैं। लाडली लक्ष्मी योजना चलाते हैं। बहनों के खातों में 1250 रुपये डालने का काम शिवराज सिंह चौहान करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें