फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीट नहीं मिली तो हावड़ा-मुंबई ट्रेन में टीसी से मारपीट, कटनी जीआरपी ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 09:07 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

जनरल डिब्बे के टिकट पर स्लीपर कोच में यात्रा करने पर जुर्माना मांगना एक टीसी को भारी पड़ गया। दो मुसाफिरों ने टीसी से मारपीट की। जबलपुर स्टेशन में टीसी की शिकायत पर कटनी जीआरपी ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
स्लीपर कोच में चढ़े यात्रियों ने जुर्माना मांगने पर टीसी से मारपीट कर दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन में टीसी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जनरल डिब्बे के टिकट पर स्लीपर कोच में यात्रा करने पर जुर्माना लगाने की बात पर विवाद हुआ। जबलपुर स्टेशन में टीसी की शिकायत पर कटनी जीआरपी ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेटी को एग्जाम दिलाने मैहर से जबलपुर ले जा रहे पिता लालजी पटेल और बेटा सुमित पटेल  ट्रेन नंबर 12321 हावड़ा-मुंबई में सफर कर रहे थे। वे स्लीपर कोच में थे। जब टीसी विनय कुमार रजक ने टिकट मांगा तो उन्होंने जनरल कोच का टिकट दिखाया। कहा कि वहां बहुत भीड़ होने से वे चढ़ नहीं सके और इस डिब्बे में चढ़ गए हैं। टीसी ने जुर्माना भरने की बात कही तो उन्होंने बहस शुरू कर दी। बातचीत विवाद में बदल गई। देखते ही देखते ये विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा। रेल के एक मुसाफिर ने घटना का वीडियो बना लिया। टीसी विनय कुमार रजक ने घटना की सूचना कटनी जीआरपी को दी। इस पर जबलपुर में विवाद कर रहे पिता-पुत्र को उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया। 

कटनी जीआरपी प्रभारी के मुताबिक टीसी की शिकायत पर आरोपी लालजी और सुमित पटेल के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 332, 186, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्जकर दोनो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। मारपीट की घटना 12 मार्च की बताई गई जो कटनी स्टेशन के पास बने केबिन के पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें