फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: एवरेस्ट कंपनी की कबाड़ यार्ड में लगी आग, कई पेड़ जले, कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

Wed, 15 May 2024 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

एवरेस्ट कंपनी की कबाड़ यार्ड में आग लग गई। इस दौरान कई पेड़ जल गए। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
कबाड़ यार्ड में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले के औद्योगिक नगरी कैमोर में मंगलवार रात अचानक आग लग गई थी। जो बढ़ते-बढ़ते शासकीय भवनों और स्कूल तक जा पहुंची। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


एब्सोटोस सीट बनाने वाली औद्योगिक नगरी कैमोर की एवरेस्ट कंपनी की कबाड़ में आग सुलगने लगी, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए अपने बीच आने वाले कई पेड़ों को नेस्तनाबूत कर डाली और कैमोर नगर परिषद भवन के लिए बढ़ने लगी। इसकी जानकारी लगते ही सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा ने तत्काल सूचना फायर बिग्रेड तक पहुंचाई, जिसके बाद दमकल की एकाएक तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर धधकती आग पर पानी डालना शुरू करते हुए करीब एक घंटे के भीतर ही उस पर काबू पा लिया।

मामले की जानकारी देते हुए कैमोर नगर परिषद के सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कैमोर में मंगलवार रात करीब तीन बजे एवरेस्ट कंपनी के कबाड़ रखने वाले स्थान पर आग सुलगने लगी थी। जो धीरे-धीरे शासकीय स्कूल तक जा पहुंची थी। स्कूल और नगर परिषद से महज 40 मीटर की दूरी होने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची और उसे जल्द से जल्द काबू पाया है। हालांकि, इस दौरान कंपनी के यार्ड में कोई समान मौजूद नहीं था। इसलिए किसी भी जनधन का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल, आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं लग सका है, जिसकी जांच में संबंधित विभाग जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें