कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों का जायजा लेने गए और खेत में रोते बिलखते किसान को हिम्मत बंधाते हुए उनसे शासन और प्रशासन द्वारा राहत देने की बात कहते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें, पूरा वीडियो कटनी जिले का बताया गया। जहां पिछले दो दिनों से बारिश के साथ ओलावृष्टि का प्रकोप आमजन के साथ किसानों को झेलना पड़ा। आमजन को ठंड झेलनी पड़ रही है तो किसानों को अपनी फसल की तबाही देखनी पड़ी। इन्हीं खराब फसल का जायजा लेने कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद, एसडीएम तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारियों के साथ अलग-अलग ग्रामों का जायजा लेने निकले थे। इसी दौरान वो ग्राम जुझारी पहुंचे, जहां ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसान मथुरा प्रसाद यादव अपनी खराब फसल का हाल बताते हुए वो भावुक हो गया और फुट-फुटकर रोने लगा।
किसान को रोता देख तुरंत कलेक्टर ने किसान को गले लगाया और उसे ढांढस बंधाने लगे और किसान को आश्वासन देते दिख रहे है कि उन्हें शासन और प्रशासन को ओर से हर प्रकार की मदद दी जाएगी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि ओलावृष्टि के बाद जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए कि फील्ड में रहकर ये आंकलन करें कि किस तरह का नुकसान हुआ है। साथ ही मैं भी विभागीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को बहोरीबंद और कटनी ग्रामीण तहसील का दौरा किया है।
जहां प्रारंभिक सर्वे में चना, मसूर, गेहूं की फसल खराब होना पाया गया है, जिसके बाद मेरे द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शासन के नियमानुसार किसानों को मुआवजा प्रकरण तैयार करें। ताकि किसानों को हुई क्षतिपूर्ति हो सके। दरअसल, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने पहले को कटनी जिले में बारिश और ओलावृष्टि को संभावना जताई थी, जिसके साथ ही कटनी में दो दिनों से खंड-खंड बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की खून-पसीने उगाई फसल को निस्तानाबूत कर डाला। फिलहाल, ये किसान को ढांढस बंधाते कलेक्टर की ये फोटो वायरल हो रही है।