फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: दादाजी के निधन के बाद भी मतदान सामग्री वितरण करने पहुंचे नायब तहसीलदार, निभाया ड्यूटी का फर्ज

Thu, 25 Apr 2024 02:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले के बाकल के नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी के दादा जी का निधन गुरुवार सुबह निधन हो गया। लेकिन, नायब तहसीलदार अपनी चुनावी ड्यूटी पर पहुंच गए। बाद में जानकारी लगने पर अधिकारियों ने उन्हें कार्य मुक्त किया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी चुनावी ड्यूटी पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने में लगे कर्मचारियों के लिए ड्यूटी का फर्ज क्या है, इसका ताजा उदाहरण कटनी में देखने को मिला। जहां एक नायब तहसीलदार के दादा जी का निधन गुरुवार सुबह हो गया। इसके बाद भी वह अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए चुनावी ड्यूटी पर पहुंच गए और सभी को मतदान सामग्री वितरण की। 

विज्ञापन


दरअसल, कटनी जिले के बाकल के नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी के दादा जी का निधन गुरुवार सुबह निधन हो गया। लेकिन, नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी ने कृषि उपज मंडी में लगी चुनावी ड्यूटी में पहुंचकर मतदान सामग्री वितरण करने लगे। इसी दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद और तहसीलदार को उनके दादा जी की मौत की जानकारी लग गई। जिसके बाद सभी ने उनके चुनाव कार्य के प्रति लगन की सराहना की। साथ ही दादा जी के निधन पर सांत्वना देकर उन्हें कार्य मुक्त किया गया। जिसके बाद नायब तहसीलदार दादा जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए। लोकतंत्र के महापर्व की इस तस्वीर को देखकर सभी नायब तहसीलदार की सराहना करते दिखे रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें