फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: महुआ बीनने गई महिला पर भालू ने किया हमला, अस्पताल जाने से पहले हो गई मौत

सार

अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत महुआ बिन रही महिला पर सुबह भालू ने हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भालू के हमले में अनूपपुर की एक महिला की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनूपपुर में महुआ बीनने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। महिला के सिर पर चोट आई थी। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मामला अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत छिल्पा गांव के पटेराटोला का है। रामकली बैगा पति ननकू बैगा, उम्र 38 वर्ष, गुरुवार सुबह अपने पति ननकू बैगा, बेटी साधना बैगा एवं नाती पलक पिता अंकित बैगा के साथ गांव तथा घर के पास मुख्य मार्ग के किनारे स्थित को कोरकोटहाई जंगल में महुआ बीनने गई थी। महुआ बीनते समय अचानक भालू ने रामकली पर हमला कर दिया। इससे रामकली के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से पीड़िता को उपचार हेतु 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया। परीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचने से पहेल ही महिला की मौत होने की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने रामकली के शव का पंचनामा करवाया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें