फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाले बदमाशों ने यात्री को उतारा मौत के घाट, शरीर पर मिले चाकूओं के निशान

Tue, 11 Jul 2023 09:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में ट्रेन में सफर कर रहे बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल छीनकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक महेश कोल बिलासपुर से घर लौट रहा था, इसी दौरान बदमाशों ने उसका मोबाइल छीना, जब वह उनके पास गया तो बदमाशों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
युवक की चाकू से गोदकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बेखौफ बदमाशों ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्री महेश कोल से चाकूबाजी कर हत्या कर दी। घटना खिरहनी चौकी के पास की बताई जा रही है। जहां, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री का बदमाशों ने पहले तो मोबाइल छीना वहीं, जब यात्री अपना मोबाइल लेने उनके पास गया तो मौके पर मौजूद पांच आरोपियों ने घेराबंदी करते हुए चाकूओं से दनादन वार कर मौत के घाट उतार दिया। चाकूबाजी की जानकारी मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल यात्री को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच दौरान मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


 

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक सतना जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत नादन टोला निवासी महेश कोल है, जो कटनी-मैहर रेलखंड के पास गंभीर हालत में मिला। युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए। सीसीटीवी वीडियो देखकर कुछ संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला जीआरपी को सौंप दिया गया है। वहीं, मृतक के भाई अजय कोल ने बताया कि महेश बिलासपुर से घर लौट रहा था, पुलिस ने भाई के साथ हुई घटना की सूचना दी थी। उसके शरीर में चोट के निशान हैं, पोस्टमार्टम के बाद हमें शव सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें