फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: 48 घंटे की बारिश से आधा दर्जन नदी-नाले में उफान पर, बाढ़ से निपटने एसडीईआरएफ ने बनाई योजना

Thu, 03 Aug 2023 10:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले में हुई बारिश से कई नदियों पर बने पुल और रपटे पानी पर पूरी तरह डूब चुके हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए हमारे होमगार्ड के जवान अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे तैनात हैं।
विज्ञापन
कटनी में पुल-पुलियाएं डूब गए हैं। सुरक्षा के लिए टीम तैनात है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता फिर बढ़ गई है। कटनी जिला भी इससे प्रभावित हुआ है। अलग-अलग तहसीलों के आधा दर्जन से अधिक पुल और रपटे नदी-नालों के उफान के चलते पानी में डूबे नजर आने लगे हैं। आलम ये है कई ग्रामों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। 
विज्ञापन


बता दें कटनी जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इसके चलते एनकेजे का रपटा, बेलकुंड नदी, महानदी, उमरार नदी, हो या बहोरीबंद की सुहार नदी इन सभी के ऊपर बने करीब 7 से 8 रपटा और पुल से पानी का तेज बहाव चल रहा है। लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने होमगार्ड और पुलिस बल की मदद से डूबे स्थलों के दोनों छोर पर दो-दो लोगों को तैनात कर दिया है। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडर राकेश शर्मा के मुताबिक कटनी जिले में हुई बारिश से कई नदियों पर बने पुल और रपटे पानी पर पूरी तरह डूब चुके हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए हमारे होमगार्ड के जवान अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे तैनात हैं हालांकि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन बाढ़ से निपटने के लिए हमारे पास 14 सदस्यीय एसडीईआरएफ की टीम हर वक्त तैयार है। 

बता दें कि मौसम विभाग ने कटनी जिले में आने वाले रविवार तक इसी तरह बारिश होने के आसार जताए हैं। अब तक कटनी जिले की 8 तहसील में औसतन वर्षा 316 एमएम दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें