फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: किसान पर हमले से बौखलाए ग्रामीणों ने तेंदुए पर बरसाई लाठियां, जख्मी हालत में रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

Sat, 03 Feb 2024 09:21 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जिले में शनिवार तड़के एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने आवाज सुनकर उस पर लाठियां बरसा दी। इससे वह घायल हो गया। रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़ा। उसे मुकुंदपुर सफारी भेजा गया है।
विज्ञापन
कटनी में तेंदुआ का रेस्क्यू किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शनिवार सुबह एक किसान पर झाड़ियों में छिपे तेंदुआ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह तो गनीमत रही कि आसपास के खेत में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने तेज आवाज से उसे डराकर मौके से भगा दिया। घायल विकास यादव को इलाज के लिए बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने झाड़ियों में छिपे तेंदुए को घेरकर बेदम पिटाई की और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्य किया।

विज्ञापन


पूरा मामला बड़वारा वन परिक्षेत्र के ग्राम घनगवां का बताया गया है। वहां घायल तेंदुए का रेस्क्यू करने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम गांव पहुंची थी। इस दौरान वन विभाग और वन विकास निगम की टीम मौके पर रहते हुए भीड़ को दूर रखने के साथ ही लगातार रेस्क्यू टीम के साथ जुटे रहे। तेंदुआ मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के कुंडम परियोजना रामपुर मंडल के खमतरा सर्किल अंतर्गत आने वाले आमराडांर बीट में घायल अवस्था पर मिला। बांधवगढ टाइगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू करते हुए उसका विशेषज्ञों को निगरानी में प्राथमिक उपचार किया। फिर तेंदुए को मुकुंदपुर टाइगर सफारी भेजा गया। पूरे मामले में कटनी वनमण्डल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि घनगवां गांव में तेंदुए ने किसी कर हमला किया है। इस पर कुछ लोगो ने तेंदुए पर भी अटैक किया है। इससे तेंदुआ काफी सहमा हुआ था। रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़ा है। वह तीन साल का वयस्क तेंदुआ है जो काफी जख्मी है। उसका इलाज किया गया है। तेंदुए पर हमले के कुछ वीडियो सामने आए है, जिससे घटना की जांच करने में मदद मिलेगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें