फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: अयोध्या में फरारी काट रहा 55 हजार का इनामी बदमाश किस्सू तिवारी गिरफ्तार, 22 मामले हैं दर्ज

Wed, 22 May 2024 10:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

अयोध्या में फरारी काटने वाली मोस्ट वांटेड किस्सू तिवारी को कटनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी तिवारी पर 55 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके कुख्यात बदमाश किस्सू तिवारी को कटनी पुलिस ने अयोध्या से गिरफ्तार किया है। श्रीराम जन्मभूमि में आरोपी फरारी काट रहा था, जिसे पुलिस ने अयोध्या थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाके से घेराबंदी करते हुए पकड़ा।

विज्ञापन


मोस्ट वांटेड किस्सू उर्फ किशोर तिवारी पर कुल 22 मामले दर्ज हैं, जिसका लास्ट अपराध 2015 में आर्म्स एक्ट रहा। वहीं, आरोपी द्वारा अपहरण और हत्या सहित कई गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया था। इसमें से 20 कटनी में तो एक जबलपुर और एक इंदौर में घटित करते हुए फरार हो गया था। पुलिस इसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार देश भर के अलग-अलग हिस्सों में दबिश दे रही थी। इसके साथ ही आरोपी किस्सू तिवारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसे बढ़ाते हुए जबलपुर आईजी ने 55 हजार कर दिया था। एसपी ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए 18 सदस्यीय टीम गठित की थी, जिसमें दो उप पुलिस अधीक्षक, दो थाना प्रभारी, सात उप निरीक्षक, एक एएसआई, दो प्रधान आरक्षक तो दो आरक्षक शामिल किए थे।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने पूरा मामले पर प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार मिल रहे निर्देशन पर 18 सदस्यीय टीम, जो पांच हिस्सों में बांटते हुए एक टीम हिमाचल के कांगड़ा, दूसरी टीम आसाम के नाहर कटिया, तीसरी टीम इंदौर के तुकोगंज और चौथी टीम दिल्ली के लिए रवाना की थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी अयोध्या में राम मंदिर के पास देखा गया था, जिसे पकड़ने के लिए पांच तीन को बढ़ाते हुए एसआई नवीन नामदेव, महेंद्र जायसवाल, किशोर कुमार सहित अन्य स्टॉफ को उत्तर प्रदेश के अयोध्या रवाना किया। जहां पहुंची टीम ने भीड़-भाड़ वाली जगह में दिखे किस्सू तिवारी को घेराबंदी करते हुए पकड़ा। इस दौरान बदमाश पुलिस से भिड़ते हुए भागने की कोशिश किया। लेकिन पुलिस के शिकंजा से छूटने में नाकाम रहा, जिसे टीम ने कटनी लाकर बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


एसपी अभिजीत रंजन ने कहा कि किस्सू उर्फ किशोर तिवारी की हालत और परिस्थितियों को देखते हुए एक बात तो साफ है कि उसे किसी न किसी का संरक्षक मिला हुआ था, जिसे लेकर पूछताछ की गई है। उन्हें चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, कटनी पुलिस ने कुख्यात बदमाश को न्यायालय में पेश किया है और इनाम की राशि अयोध्या गई टीम को सौंपे जाने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें