फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: दो राज्यों के आठ गांजा तस्कर गिरफ्तार, 125 किलो मादक पदार्थ सहित ट्रक और स्कॉपियो जब्त

Tue, 11 Apr 2023 08:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Ganja Smugglers Arrested: मध्यप्रदेश में कटनी पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो राज्यों के आठ गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
125 किलो गांजा जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी पुलिस को गांजा तस्करी करते आठ आरोपियों से 125 किलो गांजा बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गांजा तस्करी में शामिल ट्रक और स्कॉर्पियो वाहन की जब्ती बनाई है। जब्त हुए गांजा और वाहनों की अनुमानित कीमत 68 लाख 75 हजार आंकी गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में पांच तस्कर उत्तर प्रदेश तो तीन मध्यप्रदेश के बताए गए, जो आंध्रप्रदेश से गांजे की खेप को ग्रेनाइट पत्थरों के बीच रखकर यूपी के महोबा जिले ले जाने की फिराक पर थे। इसी दौरान मुखबिर और आईजी ऑफिस से गांजे से लोड ट्रक की कटनी में एंट्री होने की जानकारी मिली, जिसके बाद स्लीमनाबाद टीआई विपिन सिंह अपने पुलिस बल को तीन टीम में बांटे हुए अलग-अलग मार्गों पर खड़े हो गए। ट्रक क्रमांक एमपी-09 एचएच-8378 जो मुखबिर के अनुसार आता देख घेराबंदी कर उसे रुकवाया। इसमें ग्रेनाइट पत्थर लोड पाया गया, तभी पीछे से व्हाइट स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस को ट्रैक के साथ खड़ा देखे भागने लगे। पुलिस की अन्य टीमें पीछाकर पकड़ी। 

ट्रक की तलाशी के दौरान ग्रेनाइट पत्थरों के बीच गांजे से भरी पांच बोरियां मिलीं, जिनमें 25-25 किलो गांजा जब्त हुआ। स्लिमानाबाद पुलिस स्कॉर्पियो गाड़ी और ट्रक को थाना परिसर में खड़ा कराते हुए आरोपियों से पूछताछ शुरू की। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया, यूपी के जितेंद्र अवस्थी, उत्तम अहिरवार, मुईन काजी, दिनेश गुप्ता, इरशाद खान और एमपी के हारून मंसूरी, सोनू राय और शिवकुमार यादव गांजा तस्करी करते पकड़े गए हैं। इनसे 125 किलो गांजा जिसकी कीमत 18 लाख 75 हजार समेत दो गाड़ी जब्त हुई है। इनका अपराधिक रिकॉर्ड निकाला जा रहा है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ स्लिमानाबाद थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से सभी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें