फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni CBI Raid: 40 हजार घूस लेते हुए रेलवे का DME गिरफ्तार, 30 लाख पास करवाने की एवज में मांगे थे 70 हजार

Thu, 23 Mar 2023 05:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni CBI Raid: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सीबीआई का छापा पड़ा है। सीबीआई ने रेलवे के सीनियर डीएमई को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के उच्चाधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। कटनी रेलवे के बॉक्स आरओएच विभाग में पदस्थ सीनियर डीएमई सुरेंद्र कुमार सिंह ने रेलवे के ठेकेदार अंकित शर्मा से चार हाइड्रोलिक मशीन का बिल, जो करीब 30 लाख बताया गया। उसे पास करने के एवज में 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसके बाद कांट्रेक्टर अंकित शर्मा ने जबलपुर पहुंचकर सीबीआई पुलिस अधीक्षक रिचपाल सिंह से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन


कांट्रेक्टर अंकित शर्मा ने बताया, मेरी चार मशीन का बिल 30 लाख था, जिसके भुगतान के लिए लंबे समय से ऑफिस के चक्कर काट रहा था। मेरी जब बोल के संबंध में सीनियर डीएमई एसके सिंह से बात हुई तो 70 हजार की मांग रखी, जिसकी शिकायत मेरे द्वारा जबलपुर सीबीआई पर की। टीम ने शिकंजा कसते हुए रिश्वतखोर सुरेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। पूरी कार्रवाई सीबीआई एसपी रिचपाल सिंह के निर्देशन पर अंजाम दी गई, जिसका नेतृत्व कर रहे डीएसपी जेजे दामले अपनी सात सदस्यीय टीम के साथ कटनी में डेरा डाले हुए थे।

आरोपी की संपत्ति खंगाली गई...
सीबीआई टीम ने सुरेंद्र कुमार सिंह संपत्ति की जानकारी को खंगाला है, जिसके मुताबिक सुरेंद्र का वाराणसी में निर्माणाधीन हॉस्पिटल मिला। वहीं, भोपाल में दो फ्लैट भी होना पाया गया। आरोपी सुरेंद्र सिंह ने बड़ी रकम म्यूच्यूल फंड और एलआईसी में जमा करके रखा हुआ था। फिलहाल, टीम इनकी और चल-अचल संपत्ति की पूरी जानकारी निकालने पर जुटी हुई है। सीबीआई के डीएसपी ने बताया कि वाराणसी में भी सीबीआई की टीम प्रॉपर्टी की जांच कर रही है। अभी आरोपी पर पीसी एक्ट की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, विभागीय तौर से डीएमई सुरेंद्र कुमार सिंह को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें