फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी: कोरोना गाइडलाइंस की अनदेखी, भाजयुमो नेता पर लगा 10 हजार का जुर्माना, कहा- आगे से ऐसा नहीं करूंगा

Mon, 14 Jun 2021 05:09 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के भाजयुमो के एक नेता मृदुल द्विवेदी पर प्रशासन ने कोरोना महामारी के दौरान जारी दिशानिर्देश का उलंघन करने पर दस हजार का जुर्माना लगाया है। मृदुल अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे।  मृदुल ने आश्वासन दिया है कि वह आगे से ऐसा कृत्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। ऐसे में उसे स्थानीय प्रशासन को दस हजार रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ा। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


निर्देशों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कटनी जिले के भाजयुमो के अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी के समर्थकों को एक सप्ताह के लिए घर से अलग रहने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वे निर्देशों का पालन करने में विफल रहते हैं तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आगे से ऐसा कृत्य नहीं करने का दिया आश्वासन 
हालांकि, अधिकारियों ने द्विवेदी के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई नहीं की, क्योंकि द्विवेदी ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया और इस कृत्य को नहीं दोहराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में द्विवेदी को बीते शनिवार (12 जून) के दिन शहर में हुनमान मंदिर के पास अपने समर्थकों की मौजूदगी में जन्मदिन मनाते और केक काटते हुए देखा जा सकता है। इसमें सभी लोग बिना मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

पार्टी के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी
इधर, कटनी शहर के तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जन्मदिन की इस पार्टी के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि जुर्माने की राशि को सामाजिक भलाई के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को दे दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें