फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले कटनी बना अयोध्या, सड़कों से लेकर कार्यालयों तक गूंजे जय श्रीराम

Sun, 21 Jan 2024 09:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर में कल ही प्रभु विराजमान हो जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही पूरे देश में धूम मची है। ये मानो ऐसा है जैसा भगवान श्रीराम माता सीता के साथ 14 वर्ष के वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे हो और सभी अयोध्यावासी दीप जलाकर अपनी खुशी का इजहार किए थे।
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में देखने मिला जहां जगह-जगह भगवान श्रीराम के झंडे और भक्तिमय गीतों के लिए अर्क्रेस्टा आयोजित किया जा रहा है। चाहे सड़कों में हो या कोई शासकीय कार्यालय, हर कोई श्रीराम की भक्ति में डूबा दिखा। ऐसा ही एक वीडियो रंगनाथ थाने से समाने आया, जहां सुंदरकांड का पाठ किया गया और भक्ति गीतों के लिए अर्क्रेस्टा टीम को बुलाया था।

विज्ञापन


इसी दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक पहुंचे, जिन्होंने वीर बजरंगबली और राम दरबार के आगे शीष झुकाकर प्रणाम करते हुए गीत गाते नजर आए। निगमाध्यक्ष मनीष पाठक के मेरे अंगना के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे का भजन सुन सभी लोग भक्तिमय हो गए।

भक्ति में डूबा हुआ दिखा कटनी
वहीं, ऐसा ही एक वीडियो सुभाष चौक से समाने आया, जहां श्रीराम के भक्ति भजन पर बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी नेता कार्यकर्ता नचाते दिखे। इस दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कहा की पूरा कटनी भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा हुआ जो अयोध्या से कम नहीं लग रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें