फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी: निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की संपत्ति कुर्क करने आवेदन, फरार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Mon, 07 Sep 2026 06:37 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी जमीन सौदा मामले में फरार निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया और सहयोगियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए आवेदन दिया गया है। वकील ने फरार आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने, कुर्की कार्रवाई और सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन
निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा कसने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित जमीन सौदे और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में फरार चल रहीं निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया और उनके सहयोगियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए फरियादी आकाश लोधी के वकील अवनीश तिवारी ने सोमवार को कटनी जिला न्यायालय में आवेदन दिया। उन्होंने अदालत से फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अग्रिम जमानत अर्जियां हो चुकी हैं खारिज

विज्ञापन

फरियादी के वकील ने अदालत को बताया कि कटनी जिला न्यायालय आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज कर चुका है। वर्तमान में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आरोपी क्षितिज, निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया और मारूफ की कोई अग्रिम जमानत याचिका विचाराधीन या लंबित नहीं है। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और लगातार फरार चल रहे हैं।

पढे़ं: आनंद महिंद्रा से लेकर सीएम यादव तक ने की तारीफ, अजनार नदी की सफाई का सच क्या?

सीबीआई जांच की भी उठी मांग

विज्ञापन

मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट में रिट याचिका (डब्ल्यूपी/36337/2026) भी दायर की गई है। याचिका के जरिए पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। फरियादी के वकील ने अदालत से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 से 88 के तहत कार्रवाई करने की अपील की है। इसके तहत फरार आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने का इश्तहार जारी करने और उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है।

पद के दुरुपयोग का आरोप

विज्ञापन

पूरा मामला 19 अगस्त को दर्ज हुई एफआईआर से जुड़ा है। भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत और जबलपुर जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कुठला थाने में धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 82 लाख 86 हजार रुपये मूल्य की जमीन पर दबाव बनाकर उसे महज 18 लाख 20 हजार रुपये में अपने करीबियों के नाम करा लिया। मामले की जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जो आरोपों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें