फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले- अब मुझे आराम चाहिए

Mon, 14 Dec 2020 06:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ इन दिनों अपने गृह नगर छिंदवाड़ा में हैं। पिता और बेटे छह दिनों के लिए जिले में आए हुए हैं। यहां कमलनाथ कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भी उन्होंने जिले के सौंसर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


जनसभा के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं भी आराम करना चाहता हूं। इसके बाद उन्होंने जनता से पूछा, 'मेरे पास सबकुछ है, लेकिन युवा और किसानों की स्थिति को देखने के बाद क्या मुझे आराम करना चाहिए?' उनके इस सवाल के जवाब में जनसमूह ने कहा- नहीं।


सौंसर की जनसभा में बोले कमलनाथ- मैं आराम करना चाहता हूं
कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिला और यहां का सौंसर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का अभेद्य गढ़ रहा है। यहां की जनता और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के प्रति समर्पण हमेशा दूसरी जगहों के लिए उदाहरण बना है। उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं हमेशा दावे से कहता हूं कि मेरे जिले की जनता मेरी ताकत है। मुझे आप सभी के आशीर्वाद से सबकुछ मिला है।'
विज्ञापन


रिटायरमेंट लें या घर पर रहें, यह कमलनाथ का निजी मामला: शिवराज
कमलनाथ के आराम वाले बयान पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम किसी को रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनकी इच्छा है कि वह रिटायर होते हैं या घर पर रहते हैं। यह उनका निजी मामला है और उन्हें इसके बारे में जरूर सोचना चाहिए।
 






मंच पर मौजूद कांग्रेस की पूर्व विधायक कमला चौरे की तरफ इशारा करते हुए कमलनाथ ने कहा, 'आप गवाह हैं। जब इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया गया तो इसके विरोध में मेरे साथी रेवनाथ चौरे ने छिंदवाड़ा जिले में सबसे पहले अपनी गिरफ्तारी दी थी। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।'

भाजपा बोली- कमलनाथ ने की अपने राजनीतिक संन्यास की घोषणा
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने कमलनाथ के बयान पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक संन्यास की घोषणा कर दी है। अब उन्हें भोपाल में अपना सरकारी मकान वापस कर देना चाहिए। वह अपना कारोबार बंद करें और अपने घर में आराम करें।' हालांकि भाजपा नेता के बयान पर टिप्पणी करते हुए कमलनाथ ने कहा कि मेरे कहने का मतलब यह था कि जिस दिन छिंदवाड़ा की जनता चाहेगी उस दिन मैं सन्यास लूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें