फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: अरुणोदय चौबे और दीपक जोशी को लेकर कमलनाथ बोले- वह पार्टी में कब थे? सुरेश पचौरी को लेकर कही ये बात

Mon, 11 Mar 2024 12:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP Politics: सूबे के पूर्व मुखिया कमलनाथ ने अरुणोदय चौबे के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि उन्होंने कब से कांग्रेस छोड़ दी है। बता दें कि कमलनाथ अपने बेटे सांसद नकुलनाथ के साथ जिले का दौरा करेंगें। लोकसभा चुनाव से पहले यह द्वारा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में जबलपुर से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि वह किसी भी हाल में छिंदवाड़ा नहीं छोड़ेंगे। दरअसल अपने 5 दिनों के प्रवास पर कमलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान जबलपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर यह बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन


वहीं कमलनाथ ने दीपक जोशी, अरुण उदय चौबे और सुरेश पचौरी के भाजपा ज्वॉइन करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सुरेश पचौरी यदि भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो यह उनका मामला है। वहीं उन्होंने दीपक जोशी को कहा कि वह शुरू से ही भाजपा के हैं। अरुणोदय चौबे को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने कब से कांग्रेस छोड़ दी है, वह पार्टी में कब थे। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने के अटकलें चल रही थी, जिनको उन्होंने पहले भी खारिज कर दिया था। 

छिंदवाड़ा जिले का करेंगे दौरा
गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे सांसद नकुलनाथ के साथ जिले का दौरा करेंगें। लोकसभा चुनाव से पहले यह द्वारा अहम माना जा रहा है। फिलहाल पूर्व सीएम कमलनाथ पांच दिनों में विभिन्न विकासखण्डों में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें