फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बढ़ती महंगाई को लेकर शिवराज-मोदी पर निशाना साधा, कहा- दोनों जनता को कर रहे गुमराह

Fri, 01 Apr 2022 02:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि जनता पहले से ही पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस-खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से परेशान है और अब प्रदेश में बिजली भी महंगी कर दी गई है। प्रदेश में बिजली की दरो में औसतन 2.64% की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही सरकारों का ध्यान इस पर है कि महंगाई से जनता का ध्यान कैसे मोड़ा जाए। जनता को कैसे गुमराह किया जाए।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता पहले से ही पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस-खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से परेशान है और अब प्रदेश में बिजली भी महंगी कर दी गई है। प्रदेश में बिजली की दरो में औसतन 2.64% की वृद्धि की गई है। हमारी सरकार ने प्रदेश में उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया था, लेकिन जबसे प्रदेश में शिवराज सरकार आई है आम उपभोक्ताओं को हजारों रुपये के बिल थमाये जा रहे हैं और अब बिजली दरों में भी वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि जो लोग चुनाव के पूर्व अबकी बार महंगाई से राहत वाली सरकार का नारा देते थे, यह उनकी हकीकत व वास्तविकता है। दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में मोदी जी की चर्चा के सवाल पर बोले कि आज महंगाई पर चर्चा नहीं होगी, बस जनता का ध्यान कैसे मोड़ा जाए, जनता को कैसे गुमराह किया जाए, यही इनका कार्यक्रम चल रहा है और यही चलता रहेगा।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, राशन, खाद-बीज, बिजली सब महंगा सिर्फ शराब सस्ती है। यह शिवराज सरकार की आज की तस्वीर है। शिवराज जी चाहते हैं कि जिनको महंगे राशन से तकलीफ हो रही है, वे शराब की दुकान जाएं और वहां से खरीद लाएं। शिवराज सरकार को पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले करों में कमी कर जनता को राहत प्रदान करना चाहिए। पिछले 2 वर्षों में इनके दामों में कितनी वृद्धि हुई है, यह जनता देख रही है। राजस्थान की पुलिस ने अभी रतलाम से जयपुर जा रहे आतंकवादियो को पकड़ा है। आतंकवादियों पर कार्रवाई होना चाहिए, क्योंकि हमें आमजन को सुरक्षित रखना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें