फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने छिंदवाड़ा से रवाना हुए कमलनाथ, सांसद नकुलनाथ भी रहे मौजूद

Sat, 02 Mar 2024 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

MP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने मुरैना में डेरा डाल दिया है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आज ग्वालियर के लिए रवाना हुए है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने 5 दिनों के छिंदवाड़ा प्रवास के बाद आज ग्वालियर के लिए रवाना हुए है। उन्होंने इमली खेड़ा एयर स्ट्रिप पर न्याय यात्रा को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी न्याय यात्रा लेकर आ रहे हैं। मैं न्याय यात्रा में सम्मिलित होने के लिए जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा जनसंपर्क का अच्छा माध्यम होता है। वह प्रचार का सबसे बेस्ट माध्यम है। कमलनाथ ने कहा कि 5 दिनों की न्याय यात्रा में वह पूरा समय देंगे, लेकिन फिर भी स्थानीय लोगों को भी मौका मिलना चाहिए।

सांसद नकुलनाथ भी रहे मौजूद

विज्ञापन

इस दौरान कमलनाथ के साथ सांसद नकुलनाथ भी विशेष प्लेन से ग्वालियर के लिए रवाना हुए। गौरतलब कि 5 दिनों की प्रवास पर कमलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे थे। आज उनका दौरा खत्म हुआ तो वह सुबह तकरीबन 10:00 बजे छिंदवाड़ा से ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

पीएम मोदी पर भी निशाना साधा 
कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी बार-बार कांग्रेस पर आरोप लगाने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी अपनी सफाई नहीं दे रहे हैं, इसलिए बार-बार कांग्रेस पर अटैक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें