फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ को मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया गया

Wed, 19 Aug 2020 09:18 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ
विज्ञापन

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रमुख और छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ को बुधवार को औपचारिक तौर पर मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया गया।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को 73 वर्षीय कमलनाथ को विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया। शर्मा ने बताया, 'विधानसभा सचिवालय को बुधवार को कांग्रेस से इस संबंध में एक पत्र मिला है। पत्र का तुरंत संज्ञान लेते हुए कमलनाथ को प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया गया है।'
विज्ञापन


प्रदेश के गृहमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को बधाई दी और कहा, 'मुझे उम्मीद है कि विपक्ष राज्य के विकास में जिम्मेदार और सकारात्मक भूमिका निभाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें